फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck fell into the ditch, the driver and the owner's death

खाई में गिरा ट्रक, ड्राइवर और मालिक की मौत

Mon, 21 Nov 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 21 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Truck fell into the ditch, the driver and the owner's death
खाई में पड़ा ट्रक।
जालंधर से आलू लेकर बंगाल जा रहा ट्रक नेशनल हाईवे पर बहगुल पुल के पास 30 फिट गहरी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक के ड्राइवर मेरठ निवासी 33 वर्षीय रवि सिंह और ट्रक मालिक पंजाब के संगरूर निवासी 55 वर्षीय दलजीत सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जालंधर से बंगाल जा रहे 16 टायर वाला यह ट्रक जब बहगुल नदी का पुल पार करके शाहजहांपुर की ओर बढ़ा तभी ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक हाईवे किनारे करीब 30 फिट गहरी पानी भरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर मेरठ निवासी रवि सिंह तथा ट्रक मालिक पंजाब के संगरूर की प्रेमबस्ती निवासी दलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को खाई में गिरे ट्रक से निकला।
विज्ञापन

ट्रक मालिक ने ड्राइवर से हादसे से कुछ देर पहले ही ट्रक को एक ढाबा पर रुकवा लिया था। रवि के ट्रक के पीछे चल रहे ट्रक के ड्राइवर सतनाम सिंह ने बताया कि रवि सिंह ने थाना फतेहगंज पूर्वी से आगे निकल कर चाय पीने के लिए ट्रक को एक ढाबे पर रोक लिया था। रवि का ट्रक रुका तो सतनाम ने भी अपना ट्रक रोक लिया। बकौल सतनाम, वह ट्रक का इंजन बंद करके उतरने ही वाले थे कि पता नहीं रवि का क्या सूझा, उसने ट्रक आगे बढ़ा दिया। इस पर सतनाम भी अपना ट्रक लेकर उसके पीछे चलने लगे। बहगुल नदी का पुल पार करते ही रवि का ट्रक अचानक आंखों से ओझल हो गया। उस वक्त सतनाम ने समझा कि शायद रवि तेज स्पीड से ट्रक आगे ले गया है। इसके बाद सतनाम ने भी अपने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर पहुंचने के बाद भी जब रवि का ट्रक नहीं दिखा तो सतनाम का माथा ठनका। इस पर वह अपना ट्रक बैक करके नदी के पुल तक उसे देखने पहुंचे तो रवि का ट्रक खाई में पलटा था और रवि तथा दलजीत सिंह उसके केबिन में फंसे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed