{"_id":"c3219999aad1cc0a9e99cb0333a2bf73","slug":"truck-collision-student-killed-brother-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, भाई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, भाई घायल
तिलहर।
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर स्कूल से पढ़कर घर लौट रही छात्रा को पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे छात्रा और उसका भाई घायल हो गए। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। ट्रक व चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
गांव नवादा इंदेपुर थाना कोतवाली निवासी तृप्ति दीक्षित पुत्री राहुल दीक्षित आरवीएम इंटर कालेज की कक्षा दस की छात्रा थी। सोमवार की दोपहर कॉलेज की छुट्टी होने के बाद वह अपने रिश्ते के भाई कच्चा कटरा शाहजहांपुर निवासी केशव दीक्षित के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थी। उसी समय उसकी स्कूटी में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें छात्रा और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सड़क पर तड़पते देख नागरिकों ने दोनों को बंथरा स्थित रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय भिजवाया। उधर, पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ट्रक को कब्जे में ले लिया है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छात्रा की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।