फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck collision Congress leader killed

ट्रक की टक्कर से कांग्रेसी नेता की मौत

Wed, 21 Oct 2015 11:36 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 21 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Truck collision Congress leader killed
नेशनल हाईवे पर बेकाबू गति से दौड़ते एक ट्रक की टक्कर लगने से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीमुश्शान खां की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब अजीमुश्शान बाइक पर कहीं जा रहे थे। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने चालक समेत हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला अफरीदी निवासी 62 वर्षीय अजीमुश्शान खां बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे घर से बाइक पर निकले। उन्होंने अपनी बाइक गली से निकलकर जैसे ही नेशनल हाईवे पर मोड़ी कि अचानक बरेली की ओर से आए गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। तभी उसी ट्रक का पहिया अजीमुश्शान के ऊपर होकर गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता लगने पर घर वाले मौके पर पहुंच गए, जिससे कोहराम मचने लगा। उधर, कांग्रेसी नेता की मौत की चर्चा फैलने पर तमाम लोग उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता के निधन पर जताया दुख
खुदागंज। कांग्रेसी नेता हाजी अजीमुश्शान खां के निधन पर शोक श्रद्धांजलि दी गई। कटरा निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी अजीमुश्शान खां के बुधवार को ट्रक दुर्घटना में हुई मृत्यु पर पूर्व चेयरमैन मुतहर बेग, प्रधान एहतशाम आलम, सपा नगराध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के पूर्व संचालक मिर्जा अतहर बेग, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जीवेंद्र गंगवार, कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed