फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck at the police party tried to offer

ट्रक पुलिस पार्टी पर चढ़ाने की कोशिश

Tue, 24 Nov 2015 11:17 PM IST
मीरानपुर कटरा।
मीरानपुर कटरा। Updated Tue, 24 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Truck at the police party tried to offer
मंगलवार को वध के लिए जा रहे प्रतिबंधित पशु भरे ट्रकों का पीछा करने पर तस्करों ने पुलिस पार्टी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों ट्रकों को नेशनल हाईवे पर घेर लिया। ट्रकों से निकलकर भाग रहे छह पशु तस्कर भी धर दबोचे। दोनों ट्रकों में 99 प्रतिबंधित पशु बरामद हुए हैं। बरामद पशुओं को गौशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कटरा-जलालाबाद मार्ग से प्रतिबंधित पशुओं से भरे ट्रक आने की सूचना पर पुलिस टीम मुस्तैद हो गई। ट्रकों को आता देख पुलिस ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया तो चालकों ने ट्रक रोकने के बजाय उनको पुलिस पार्टी पर चढ़ाने का प्रयास किया। तब दोनों ट्रकों के चालक बैरियर में टक्कर मारते हुए बरेली की ओर भागने लगे। पुलिस लगातार पीछा करते हुए उनके पीछे लगी रही। गांव नवदिया मोड़ के पास पशु तस्कर ट्रकों को रोड किनारे छोड़ खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस के मुताबिक उनका पीछा करने पर तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी छह तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों ट्रकों में 99 प्रतिबंधित पशु बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए पशु तस्करों के नाम इजहार पुत्र इब्राहीम, नवीनूर पुत्र मुश्ताक, फरियाद पुत्र मंतू, मुख्तियार पुत्र इस्माइल, अफजल पुत्र मोहम्मद निवासी गांव मुल्तानपुरा थाना वाईडी नगर जिला मंदसौर मध्यप्रदेश एवं गुलाम मुस्तफा पुत्र नहारू बेग निवासी मोहल्ला बाजार थाना मलहारगढ़ जिला मंदसौर मध्यप्रदेश बताए हैं। उनके पास से दो तमंचा व दो चाकू बरामद हुए हैं ।
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद पशुओं को पीलीभीत गौशाला भेज दिया। उधर पशु तस्करों के विरुद्ध गौवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है ।

पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
मीरानपुर कटरा। पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है ।
एसओ नरेंद्र यादव ने बताया कि जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा बझेड़ा निवासी सलमान पुत्र अजमली विगत जुलाई माह में गांव नगरिया स्थित दुकान से मैंथा आयल लूटकांड एवं गांव हाजीपुर से सोलर प्लेटें चोरी कांड में वांछित चल रहा था। इस पर एसपी की ओर से पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को उसे धर दबोचा। गिरफ्तार इनामी बदमाश को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed