फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sheohar crime news

बिहार: दो डिसमिल जमीन के विवाद में तीन साल की बच्ची की मौत, ईंट से हमला करने का आरोप; गांव में मचा हड़कंप

Sun, 20 Sep 2026 06:55 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 06:55 PM IST
सार

शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में दो डिसमिल जमीन के विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि विवाद के बाद विपक्षी पक्ष की महिला ने तीन वर्षीय बच्ची पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची की मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन
sheohar crime news
रोते बिलखते परिजन।

विस्तार

शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के बराही वार्ड नंबर-7 में दो डिसमिल जमीन को लेकर चल रहा विवाद रविवार को दर्दनाक घटना में बदल गया। आरोप है कि विवाद के बाद विपक्षी पक्ष की एक महिला ने तीन वर्षीय बच्ची पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन शिवहर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

बताया गया कि बराही निवासी दीनबंधु कुमार का सुरेंद्र राय एवं नंदकिशोर राय के परिवार से करीब दो डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में दीनबंधु कुमार और उनकी पत्नी रिंकी कुमारी ने तरियानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद घर लौटने पर विपक्षी पक्ष की महिला रेणु देवी ने उनकी तीन वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

विज्ञापन

हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही तरियानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। पुलिस जमीन विवाद से लेकर बच्ची पर हुए हमले तक सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



ये भी पढ़ें- बाढ़ पर सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, पीएम मोदी के बॉस की हैसियत को लेकर भी कह दी बड़ी बात

तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बच्ची का फाईंल फोटो व रोते बिलखते परिजन

बच्ची का फाईंल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed