{"_id":"57dab96f4f1c1bc43ad4780a","slug":"trolly-accident-seven-workers-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली पलटने से सात श्रमिक हुए घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉली पलटने से सात श्रमिक हुए घायल
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खपटी और बल्ली भरी ट्रॉली के ऊपर बैठे सात श्रमिक ट्राली पलटने से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। घायलों को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव सुजानपुर निवासी एक फार्मर का मकान बन रहा है। बंडा के श्रमिक मकान बनाने का काम कर रहे हैं। फार्मर बृहस्पतिवार को मकान के लिंटर के लिए खपटी और बल्ली लेने बंडा गया था। उसके साथ सात श्रमिक भी खपटी, बल्ली भरने के लिए गए थे। बंडा से वापस सुजानपुर आते समय श्रमिक खपटी, बल्ली और गाटर भरी ट्रॉली के ऊपर बैठ लिए। रास्ते में गांव मझिगवां के पास ट्रॉली का पहिया गड्ढे में चले जाने से ट्रॉली रोड के किनारे पलट गई। ट्रॉली पर बैठे श्रमिक बंडा के जीशान, आशिक, शान मोहम्मद, दिलदार, अशफाक, अनीस, अरबाज आदि खपटी आदि के नीचे दब गए। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।
शोर शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और खपटी आदि हटाकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को निजी वाहन से पुवायां के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जानकारी पाकर बंडा से घायलों के परिवार में कोहराम मच गया। लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल लिया। तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।