फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trolley bus collision killed the farmer's death

ट्राली में बस ने मारी टक्कर, किसान की मौत

Mon, 02 Jan 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद-मिर्जापुर रोड पर रविवार देर रात कोला पुल पर मुसाफिरों से भरी प्राइवेट बस ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पर सवार किसान की मौत हो गई। उसका एक बेटा जख्मी हो गया, जबकि दूसरा बेटा बाल-बाल बच गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना कलान क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी 57 वर्षीय राजेंद्र सिंह ने अपने खेत में शकरकंद की खेती की थी। रविवार रात उन्होंने अपनी ट्राली में शकरकंद भरी और ट्रैक्टर से जलालाबाद मंडी में बेचने के बेटों के साथ घर से चल दिए। छोटा बेटा 28 वर्षीय प्रमोद कुमार ट्रैक्टर चला रहा था। वह और बड़ा बेटा 32 वर्षीय विनोद कुमार ट्रैक्टर पर बैठे थे। रात लगभग 11.30 बजे ट्रैक्टर-ट्राली थाना मिर्जापुर क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने कोलापुल पर पहुंचा, तभी पीछे से सवारियां लेकर आ रही प्राइवेट ने ट्राली में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से ट्रैक्टर पर बैठे राजेंद्र सिंह उछलकर पुल के नीचे जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चला रहा प्रमोद कुमार जख्मी हो गया। बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय सिंह व एसआई राधेश्याम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो बस खाली थी। बस परिवर्तन रैली की मानी जा रही है जो बदायूं की ओर से आ रही थी। घटना के बाद बस से उतरकर यात्री दूसरी बस में सवार होकर चले गए, इससे पहले बस चालक खिसक गया। बस को कब्जे में ले लिया गया है। एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed