फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trick two people and 38 thousand deceived

झांसा देकर दो लोगों से 38 हजार ठगे

Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Trick two people and 38 thousand deceived
झांसा देकर दो लोगों से 38 हजार ठगे
एसबीआई की घंटाघर शाखा में मिले ठगों ने एक व्यापारी के नौकर से 28 हजार रुपये और एक व्यापारी के बेटे से 10 हजार रुपये झांसा देकर ठग लिए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन ठगों का कोई सुराग नहीं मिला। घंटाघर के पास दीप ग्लास इंपोरियम के मालिक पंकज ने अपने नौकर मोहन को बृहस्पतिवार को दिन में 28 हजार रुपये जमा करने के लिए एसबीआई के घंटाघर शाखा में भेजा था। वहीं मशीनरी मार्केट में खान बैरिंग स्टोर के मालिक आरिफ ने भी अपने बेटे फरमान को 10 हजार रुपये जमा करने के लिए उसी शाखा में भेजा। बैंक में मोहन और फरमान को दो ठग मिल गए। उन्होंने बताया कि उनके पास चोरी के दो लाख रुपये हैं। वह बैंक में रुपये जमा करेंगे तो पकड़ जाएंगे। इसलिए उनके पास से जो रुपये हैं वह वे दोनों लोग लेकर अपने वाले रुपये उन्हें दे दें। यह बात करते हुए एक ठग मोहन को बैंक के सामने वाली गली में ले गया। वहीं दूसरा ठग फरमान को बैंक के पीछे दुर्गा बेकरी के पास ले गया। ठगों की बातों में फंसकर दोनों ने अपने-अपने रुपये की गड्डी उन्हें दे दी और ठगों ने रुमाल में बंधी गड्डी उन्हें पकड़ा दी। इसके बाद दोनों ठग रफूचक्कर हो गए। ठगों के जाने के बाद दोनों रुमाल खोलकर देखा तो उसमें कागज गड्डी थी। ठगी का शिकार होने के बाद दोनों ने अपनी दुकान में सूचना दी। यह सुनते ही मोहन के मालिक पंकज और फरमान के पिता आरिफ मौके पर पहुंच गए और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने ठगों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली। बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर पुलिस ठगों को पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed