फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Treasury dug by swindle swindle of over eight million

खजाना खुदवाने का झांसा देकर आठ लाख की ठगी

Thu, 12 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 12 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
मकान में गड़ा करोड़ों का खजाना खुदवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपए की ठगी किए जाने के आरोप में महिला ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव रघुनाथपुर निवासी सुरजन सिंह की पत्नी कुलविंदर कौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि फरवरी में उसे पड़ोस के गांव औरंगाबाद का गिरीश उर्फ इदरीश मिला और बताया कि उसके घर में करोड़ों का खजाना दबा हुआ है। इदरीश ने बताया कि कई तांत्रिक उसकी जान पहचान के हैं और खजाना खुदवा सकते हैं। महिला ने बताया कि 20 फरवरी 16 को खुजाना खुदवाने के लिए हवन आदि करने के लिए उससे एक लाख रुपए से अधिक की रकम ले ली गई। हवन पूजन के दौरान उसे जमीन में एक मटका भी दिखाया गया जिसमें सोने जैसी वस्तु थी। इसके बाद कई बार में हवन पूजन के नाम पर आठ लाख 10 हजार रुपए ले लिए गए। कुछ दिन पूर्व कथित तांत्रिक ने कहा कि पूजा में कुछ सामग्री कम रह जाने के कारण खजाना नहीं खुद सका है। सामग्री लाकर खजाने को खुदवा दिया जाएगा। इसके बाद से खजाना खुदवाने वालों का कोई पता नहीं चल रहा है और उनके मोबाइल स्विच भी ऑफ हैं। ठगे जाने का एहसास होने पर उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज होने पर एसपी को पत्र भेजा। एसपी के निर्देश पर इदरीश सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed