फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   trafic rules

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 46 वाहन सीज, 95 का चालान

Sun, 18 Jan 2015 12:55 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 18 Jan 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों को तोड़ने पर 95 वाहनों का चालान कर दिया गया। साथ ही 46 वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जहां एक ओर परिवहन विभाग की ओर से तमाम अभियान चलाए जा रहे थे। वहीं कई वाहन चालकों ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने में कोई कमी नहीं रखी। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई भी की। इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग करने, तेज गति से वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट-हेल्मेट के वाहन चलाने, रिफ्लेक्टर लगाए बगैर वाहन चलाने सहित विभिन्न मामलों में 95 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 46 वाहनों को सीज कर दिया गया।


अक्षर सोसाइटी ने लगवाए रिफ्लेक्टर
अक्षर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से खिरनीबाग चौराहा पर कैंप लगाकर लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही दोपहिया, चौपहिया और भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर वाले स्टीकरों को लगाया गया, जिससे कि इस पर दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। इस दौरान राजीव कुमार, सचिव पंकज गुप्ता, ब्रजेश सक्सेना, अजय कुमार, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed