फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Police nab those who provided accounts to cyber fraudsters.

इंदौर क्राइम: साइबर ठगों को बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाने वाले आरोपी गिरफ्तार, 20 सिम-17 मोबाइल और लैपटॉप जब्त

Tue, 27 Oct 2026 08:20 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 08:20 PM IST
सार

इंदौर में ठगी के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को चिन्हित किया है, जिनमें से दिलीप पांडेय और शुभम शर्मा गिरफ्तार हुए हैं। द रैपिड इन्वेस्टर्स कार्यालय से 20 सिम कार्ड, 17 मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए गए। छह बैंक खातों में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है। जांच जारी है।

विज्ञापन
Police nab those who provided accounts to cyber fraudsters.
पुलिस ने दिलीप पांडेय और शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर शहर में ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को चिन्हित किया है। मामले में पुलिस ने अब तक दिलीप पांडेय और शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ और मिली जानकारी के आधार पर ‘द रैपिड इन्वेस्टर्स’ के कार्यालय पर दबिश दी थी। यहां से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पूरे मामले में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले छह बैंक खातों का पता चला है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: मादा चीता निर्वा के 19 माह के शावक की गोली लगने से मौत, पुनर्वास के बाद देश में पहली बार चीते की हत्या
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ठगी के मामले में शिकायत मिलने के बाद सबसे पहले दिलीप पांडेय को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ‘द रैपिड इन्वेस्टर्स’ के कार्यालय पर दबिश दी। जांच के दौरान दिलीप पांडेय के सहयोगियों के रूप में 11 लोगों को चिन्हित किया गया। इनमें शुभम शर्मा, अहमद राजा, भरत भूषण, नरेश, विजेंद्र, अमित, रमनदीप, नरेंद्र और योगेश सहित अन्य नाम शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में शुभम शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य चिन्हित आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 सिम कार्ड, 17 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस इन उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि ठगी के तरीके, संपर्कों और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को छह बैंक खातों की जानकारी भी मिली है, जिनमें एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि होने की बात सामने आई है। पुलिस अब इन खातों में जमा रकम, लेन-देन और धन के स्रोत की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित ठगी से प्राप्त रकम का इस्तेमाल कहां और किस तरह किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, दस्तावेजों और बैंक खातों के लेन-देन की पड़ताल के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अन्य चिन्हित आरोपियों की भूमिका और संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed