फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal firecracker factory unearthed in Gokulpuri; firecrackers were being manufactured in a residential area

Delhi NCR News: गोकुलपुरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा, रिहायशी इलाके में बन रहे थे पटाखे, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने गोकुलपुर गांव की एक इमारत की दूसरी मंजिल पर मारा छापा, भारी मात्रा में तैयार व अधबने पटाखे बरामद
विज्ञापन

-पुलिस ने मौके से 34 किलो विस्फोटक पाउडर, फिलिंग मशीन और पैकेजिंग सामग्री जब्त की, गाजियाबाद के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो


पूर्वी दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी जिले की गोकुलपुरी थाना पुलिस ने दीपावली और आने वाले त्योहारों को देखते हुए अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोकुलपुर गांव स्थित एक रिहायशी मकान में चल रही अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बने हुए और अधबने पटाखों के अलावा विस्फोटक पाउडर और पटाखा बनाने की मशीनें बरामद की हैं। पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर गोकुलपुरी थाने में विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 26 अक्तूबर को गोकुलपुरी थाना पुलिस को खबर मिली थी कि गोकुलपुर गांव की गली नंबर-14 स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर बिना किसी लाइसेंस या अनुमति के अवैध रूप से पटाखे बनाए और जमा किए जा रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को पटाखा बनाते और पैक करते हुए पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान मोहित गोस्वामी (29), अरमान (24) और समीर (21) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फारुखनगर, गाजियाबाद, यूपी के रहने वाला हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने उनसे पटाखे बनाने और स्टोर से जुड़ा वैध लाइसेंस या परमिट मांगा तो तीनों ही कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। मकान की तलाशी लेने पर पुलिस को 5 बक्सों में रखे 880 तैयार कोल्ड पायरो पटाखे, 600 अधबने पटाखे, करीब 34 किलोग्राम विस्फोटक पाउडर, पटाखों के खाली खोल, एक फिलिंग मशीन, एक वजन करने वाली मशीन और भारी मात्रा में पैकेजिंग का सामान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed