फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dispute-during-immersion-violent-two-groups-accompanied-stone-pelting-gunfire

बिहार: मूर्ति विसर्जन के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; पथराव और फायरिंग, 10 लोग हिरासत में

Tue, 27 Oct 2026 08:37 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 08:37 PM IST
सार

पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत मनकौरा गांव में मूर्ति विसर्जन में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, पत्थर चले और फायरिंग की गई। कुछ लोगों ने गली में खड़ी एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Dispute-during-immersion-violent-two-groups-accompanied-stone-pelting-gunfire
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत मनकौरा गांव में मूर्ति विसर्जन के बाद विवाद हुआ। गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग की घटना हुई। इस दौरान गली में खड़ी एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से 10 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल रात में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। मूर्ति विसर्जन के लगभग तीन घंटे बाद गाना बजाने को लेकर बहस हुई थी। पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। सुबह फिर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों तरफ से लोग पत्थरबाजी करने लगे। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने अपने घर से राइफल निकालकर फायरिंग की।
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारी रामकृष्ण ने बताया कि सुबह मनकौरा में विवाद की सूचना मिली थी। यह मामला बीती रात ही सुलझा दिया गया था। सुबह दोनों पक्षों के बीच पथराव की घटना सामने आई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग का आरोप लगाया है। हालांकि, फायरिंग को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिला है। दोनों पक्षों से ज्यादा भीड़ जुट जाने के कारण यह घटना दोबारा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  सीवान पटाखा विस्फोट: पांचवें दिन मलबे से मिला मुस्कान का शव, हादसे में अब-तक छह की मौत; प्रशासन पर उठे सवाल

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में दोनों पक्षों से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया विवाद पूर्णिमा के दिन मूर्ति विसर्जन के बाद कार्यक्रम से जुड़ा है। विसर्जन के करीब तीन घंटे बाद गाना बजाने को लेकर युवाओं के बीच झड़प हुई थी। सुबह एक खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed