फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders Booty Part Two vicious forest cede its

कारोबारियों को लूट भाग रहे दो शातिर जंगल से दबोचे

Fri, 18 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कांट।
अमर उजाला ब्यूरो कांट। Updated Fri, 18 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Traders Booty Part Two vicious forest cede its
लूट - फोटो : अमर उजाला
तीन लुटेरे भाग निकले, अंतरजनपदीय लुटेरा गिरोह के खुलासे की तैयारी
विज्ञापन

 शाहजहांपुर-जलालाबाद रोड पर कांट कस्बे में शुक्रवार दोपहर दो कारोबारियों से तमंचे की नोक पर दो बाइक पर सवार पांच लुटेरों ने साढ़े 51 हजार रुपये लूट लिए और भाग निकले। थोड़ी ही देर में यहां से गुजर रही पुलिस टीम को कारोबारियों ने संकेत करके रोका और आपबीती बताई। उस पुलिस टीम ने क्षेत्र के ग्राम कैलहा के पास जंगल में घेराबंदी कर एक बाइक पर सवार दो लुटेरों को धर दबोचा जबकि दूसरे बाइक पर सवार तीन लुटेरे भाग निकले। गिरफ्तार शातिर अंतरजनपदीय लुटेरा गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं और शनिवार दोपहर एसपी आफिस में गिरोह का खुलासा करने का तैयारी है।

कुर्रियां कला निवासी कृष्णपाल सिंह उर्फ गुरमेज कांट में ग्राम मुड़िया चौराहे पर करैले की थोक खरीददारी कर रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार लुटेरे वहां पहुंचे और तमंचा सटाकर उनसे 40 हजार रुपये की नगदी लूट ली। वहां आगे बढ़े लुटेरों ने करीब सौ कदम की दूरी पर गल्ला कारोबारी राजपाल से करीब साढ़े 11 हजार रुपये लूट लिए और भाग निकले। दूसरे मामले में दबिश देने जा रहे कांट थाने के एसआई राकेश यादव और ओमपाल सिंह की टीम को दोनों कारोबारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरी घटना बताई और मदद की गुहार की। दोनों कारोबारियों को पुलिस टीम ने थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए भेज दिया। दोनों हरदोई के निवासी हैं। इनमें से एक वहां के पाली थाना क्षेत्र के इमाम चौक निवासी पिंटू उर्फ गजनबी है जबकि दूसरा मझला थाना क्षेत्र के तुमरकी निवासी आसिफ है। पूछताछ में पुलिस को दोनों ने मोहम्मदी, पाली और अन्य थाना क्षेत्र में पहले ही विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित होने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed