{"_id":"8a78dcc2f7998d78a9ac8811a2d9ed1e","slug":"to-gain-possession-of-the-land-had-been-wandering-aged-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जा पाने के लिए भटक रहे वृद्ध दंपति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन पर कब्जा पाने के लिए भटक रहे वृद्ध दंपति
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 04 Jun 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध दंपति के बुढ़ापे का सहारा बनी तीन बीघा जमीन पर उनकी एक रिश्तेदार ने कब्जा जमा रखा है। रोजा थाने में कोई सुनवाई नहीं होने पर बुजुर्ग दंपति एक-दूसरे का सहारा लेकर कांपते कदमों से बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम शुभ्रा सक्सेना को दुखड़ा सुनाया तो उन्होंने जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
रोजा क्षेत्र के गांव कटिया कम्मू निवासी रघुवर दयाल 85 के हो चुके हैं। इतनी उम्र में उन्हें अपनी काया लेकर चलना भी भारी पड़ रहा है, लेकिन जिंदगी की दुश्वारियां उन्हें भटकने को मजबूर कर रही हैं। इसलिए 74 साल की हो चुकीं पत्नी रामश्री का हाथ थामकर अफसरों को अपनी पीड़ा बताने कलक्ट्रेट पहुंच गए। डीएम दफ्तर की ओर बढ़ते वक्त दंपति ने रोके-टोके जाने पर कोई भाव नहीं दिया, लेकिन अफसरों से मिलकर लौटने पर दोनों के चेहरों पर उम्मीद की चमक दिखने लगी।
दंपति की समस्या जानने को उन्हें फिर रोका गया तो दोनों ठहर गए। पूछताछ से पता चला कि दोनों के तीन बेटियां और चार बेटे हैं। तीनों बेटियां पराई हो चुकी हैं। दो बेटे भी विवाहित होने पर अपना कुनबा अलग बसा चुके हैं। दो अविवाहित बेटे अभी इन बुजुर्गों पर ही आश्रित हैं। रघुवर दयाल के अनुसार परिवार के भरण-पोषण के लिए तीन बीघा जमीन थी, जिस पर रिश्ते की ही एक महिला ने कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
दंपति के अनुसार अफसरों से इसी मामले में शिकायत करके जमीन पर कब्जा और रहने के लिए आवास दिलाने की फरियाद की है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने उनकी समस्या सुनी। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि जमीन पर कब्जे की जांच करके जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।