{"_id":"6aadaafb9adcb0658d08eae8","slug":"elderly-woman-murdered-by-having-her-throat-slit-lucknow-news-c-13-lko1070-1925533-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या
Sat, 19 Sep 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
छिदाना की फाइल फोटो।
सरोजनीनगर। बंथरा के खुर्रमनगर गांव निवासी छिदाना (65) की बृहस्पतिवार रात चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह खून से लथपथ शव कमरे में चारपाई पर मिला। घर के दोनों मुख्य दरवाजे बंद थे, जबकि छत का दरवाजा खुला था। घटनास्थल से पुलिस को दो चाकू मिले हैं।
बंथरा इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक, छिदाना के पति रामशंकर गौतम की छह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। दोनों बेटियों रामजानकी और अर्चना की भी शादी हो चुकी है। छिदाना अकेले रहती थीं। ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात 10 बजे तक वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। इसके बाद वह सोने चली गईं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गांव निवासी आशा दूध पहुंचाने आई थीं। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। आशा ने गेट से झांककर देखा तो छिदाना का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। आशा का शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पुलिस के अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी पहुंची।
इंस्पेक्टर के मुताबिक, मृतका का गला चाकू से रेता हुआ था और बाएं हाथ में भी चाकू के हमले का घाव था। उनके मुंह और नाक पर भी खून लगा हुआ था। शव से करीब पांच फीट दूर जमीन पर सब्जी काटने वाला चाकू मिला। वहीं, दूसरा चाकू चारपाई पर तकिये के नीचे मिला। दोनों चाकू पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। फोरेंसिक टीम ने भी कुछ नमूने एकत्र किए हैं। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि छिदाना के देवर अमृतलाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
छत का दरवाजा खुला था
पुलिस के मुताबिक, छिदाना के घर में दाखिल होने के लिए दो गेट लगे हैं। घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची पुलिस को दोनों गेट बंद मिले। छत की सीढ़ियों पर लगा दरवाजा खुला था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी छत के रास्ते ही घर में आया और वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से भाग गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक एंड हेमरेज आया है। गले पर गहरा घाव और हाथ-पैर पर चोट के निशान हैं।
बेटी का आरोप, लूट के दौरान की गई हत्या
छिदाना की बड़ी बेटी रामजानकी का आरोप है कि लूट के दौरान मां की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सूचना पर वह घर पहुंचीं तो मां के शरीर से सोने की चेन, झुमकी और पायल गायब थीं। घर में तलाश करने पर भी गहने नहीं मिले। मां घर में अकेली रहती थीं और यह गांव में लोगों को पता थी। वहीं, पुलिस ने लूटपाट की बात से इन्कार किया है।
हाथापाई की आशंका
छिदाना के शरीर पर मौजूद कपड़े अस्त-व्यस्त थे। आशंका है कि घटना के दौरान उनकी आरोपियों से हाथापाई हुई और उन्होंने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन नाकाम रहीं। गांव के कुछ लोगों का मानना है कि चोर चोरी के इरादे से घर में घुसे थे। छिदाना ने उनका विरोध किया जिसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी।
रंजिश व संपत्ति विवाद पर जांच में जुटी पुलिस
एडीसीपी का कहना है परिजनों ने लिखित में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस गांव के लोगों से बातचीत कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हाल के दिनों में छिदाना का किसी से विवाद तो नहीं हुआ था। जांच में पता चला है कि छिदाना के नाम गांव में ही डेढ़ बीघा जमीन है। पुलिस संपत्ति विवाद के पहलू पर भी जांच कर रही है। छिदाना के देवर नंदलाल जौनपुर में डिप्टी जेलर हैं जबकि अमृतलाल आरटीओ विभाग से सेवानिवृत्त हैं और परिवार के साथ आशियाना के रत्नखंड इलाके में रहते हैं।