{"_id":"571bcb484f1c1ba06e8b655f","slug":"tilhar-havoc-in-the-area-of-armed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर इलाके में सशस्त्र बदमाशाें का कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलहर इलाके में सशस्त्र बदमाशाें का कहर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरवासी भूरा हत्याकांड को भुला भी नहीं पाए कि 24 घंटे में सशस्त्र बदमाशाें ने लगभग एक दर्जन लोगाें से हजाराें की नकदी, दो बाइक और पांच मोबाइल लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश फायरिंग कर ग्रामीणाें को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। ढकिया शोभा गांव के पास एक खेत में घात लगाये बैठे लगभग आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशाें ने शुक्रवार रात जमकर लूटपाट की। करीब आठ बजे बाइक पर कपसेड़ा जा रहे नौगवां अजीजपुर निवासी संतराम तथा हरिप्रसाद को तमंचाें के बल पर रोक लिया और मारपीट कर मोबाइल, 1900 रुपये, बाइक लूट ली। लूटने के बाद दोनों को गन्ने के खेत में ले जाकर बांधकर डाल दिया। गांगेपुरा थाना निगोही निवासी रावेश अपने तीन साथियाें तथा एक बच्चे के साथ जा रहे थे। उन्हें भी बदमाशाें ने तमंचाें तानकर रोक लिया और मारपीट कर तीन मोबाइल, सात हजार रुपये नगद और बाईक लूट ली। उन चारो लोगाें को भी बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया। इसके बाद लगभग 9.35 बजे कपसेड़ा अपने रिश्तेदार को लेने जा रहे ढकिया शोभा निवासी रजनीश सिंह बदमाशाें ने घेर लिया। रजनीश ने भागने की कोशिश की तो बदमाशाें ने हवाई फायर कर गोली मारने की धमकी दी, जिससे वह रुक गया। बदमाशाें ने रजनीश से पांच सौ रुपये, मोबाइल और बाइक लूटने के बाद बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया। बदमाश लूटपाट करने के बाद बाइक लेकर कच्ची सड़क की तरफ जा रहे थे। तभी एक बाइक में तेल खत्म हो गया, जिससे बदमाश एक बाइक खेत में डाल गए। जबकि बाकी दो बाइक बदमाश साथ ले गए। आगे रास्ते में बदमाशों ने ग्राम रुद्रपुर निवासी आदित्य, विनीत व राजू को रोककर चार सौ रुपये लूट लिए। आदित्य ने कहा कि वह अपनी बहन को परीक्षा दिलाकर लौट रहा है। रुपये ले लो मगर उनसे व उनके पिता से कुछ मत कहना। इस पर बदमाशाें ने लूटे हुए रुपये आदित्य को लोटा दिए।
मर्डर चाहें जितने हो जायें, लेकिन लूट से डर लगता है
शनिवार सुबह पहुंची पुलिस ने तहरीर में बदमाशाें की संख्या चार लिखने पर ही रिपोर्ट दर्ज करने की शर्त रखी। इस पर ग्रामीण भड़क उठे और कहने लगे, जो घटना हुई है वही लिखनी पड़ेगी। इस पर एक दरोगा बोला, एक बदमाश बढ़ जाने से क्या फर्क पड़ जायेगा। पांच नहीं चार ही बदमाश लिखे जायेंगे। पांच में डकैती हो जायेगी। दो चार हजार की लूट होती तब तो हम यहीं पर पैसे देकर मामला रफा दफा कर देते। मगर इतनी बड़ी रकम कौन दे। मर्डर चाहे जितने हो जायें कोई फर्क नहीं पड़ता। लूट और राहजनी न हो, बस राहजनी और लूट से ही डर लगता है।
थाने के सामने लुटा ग्रामीण
तिलहर। कोतवाली के सामने बगिया के निकट जैतीपुर रोड पर बैंक से तीस हजार रुपये निकालकर ले जा रहे एक ग्रामीण से झपट्टा मारकर बाइक सवार लुटेरे थैला छीनकर ले गये। ग्रामीण ने थाने जाकर अपनी व्यथा भी सुनाई। मगर पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय समझा बुझाकर उसे घर भेज दिया।