फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tilahara the police Smack Including two grasping smuggling

तिलहर पुलिस ने स्मैक  सहित दो तस्कर दबोचे

Fri, 22 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tilahara the police Smack Including two grasping smuggling
आरोपी - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
कोतवाली पुलिस ने तस्करी के लिये दो थैलाें में स्मैक लेकर जा रहे दो युवकाें को बाइक व अस्त्र शस्त्र सहित बंदी बनाया है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद दोनों आरोपियाें को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

प्राप्त विवरण के अनुसार कोतवाली पुलिस लगभग चार बजे बंथरा तेल डिपो के निकट निर्माणाधीन पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से बाइक पर दो युवक मुकेश पुत्र सकटे व राहुल पुत्र परशुराम निवासी अजीजगंज आते दिखे। दोनाें को रोककर जब तलाशी ली गई, तो राहुल के पास थैले में पचास ग्राम स्मैक एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व मुकेश के पास थैले में 45 ग्राम स्मैक व एक चाकू बरामद हुआ। मुकेश बाइक चला रहा था। पुलिस ने दोनाें को चिकित्सीय परीक्षण के बाद जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


रात के अंधेरे में पुलिस ने खेला बड़ा खेल
तिलहर पुलिस ने कई किलो अफीम व भारी मात्रा में स्मैक की बरामदगी के मामले में जो कहानी गढ़ी गई वह वास्तविक तथ्याें से बिल्कुल हटकर है प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार शाहजहांपुर के पथिक होटल के सामने बृहस्पतिवार की रात लगभग एक बजे काली स्कार्पियो से उतरे कुछ लोगाें ने बाइक पर सवार दो युवकाें को जबरन स्कार्पियाें में खींचकर डाल लिया और उन्हें कार में डालकर तिलहर की ओर रफ्तार बढ़ा दी। कंट्रोल रूम को राहगीरों ने नेशनल हाईवे से अपहरण की सूचना देने पर वायरलैस पर काली स्कार्पियो के विषय में वायरलैस पर संदेश प्रसारित होने लगा, लेकिन कुछ ही देर बाद पता चला कि यह पुलिस कार्रवाई थी। तो मामला शांत हुआ। बाद में गोपालपुर, राईखेड़ा, बमियाहार और कस्बा से शादी वर्दीधारी पुलिस कर्मियाें ने चार लोगाें को भारी मात्रा में स्मैक व कई किलो अफीम के साथ दबोच कर गुप्त स्थान पर मीडिया से बचा कर छुपा दिया और देर रात तक एक सफेद पोश की मध्यस्थता में मामले को नाम मात्र की बरामदगी दिखाते हुये चार लोगाें को अभयदान देते हुये मामले को निपटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान और समय में बदलाव से पुलिस पर उठीं उंगलियां
बकौल राहुल, पुलिस ने एक बजे पथिक होटल के सामने जब उन्हें दबोचने की कोशिश की तो उसने बदमाश समझकर एक पुलिस कर्मी के गुप्तांग पर जबरदस्त प्रहार किया। गुत्थम गुत्था के बीच पुलिस कर्मी ने खुद को छुड़ाने की कोशिश में दाहिना हाथ चबा डाला। बाद में पता चला कि यह लोग पुलिस वाले हैं। कई घंटे तक जबरदस्त मारपीट करने के बाद पुलिस ने ग्रामीण अंचल व नगर से पकड़े गये लोगाें को छोड़ दिया। इस दौरान बरेली मोड़ स्थित एक ढाबे पर पुलिस को मैनेज करने के लिये एक सफेद पोश लगा रहा। एक बजे गिरफ्तारी के बाद चार घंटे बाद शाहजहांपुर के बजाय घटनाक्त्रस्म बंथरा तेल डिपो के निकट दर्शाने तथा भारी मात्रा में बरामद अफीम व स्मैैक सिर्फ कुछ ग्राम रह जाने से पुलिस की भूमिका पर उंगलियां उठी हैं। संपूर्ण घटनाक्रम के बाद मीडिया को इस संबंध में कोई भी जानकारी कोतवाली पुलिस द्वारा न देते हुये कहा कि शाहजहांपुर में उक्त प्रकरण का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed