फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Throwed out of the roof after beating the daughter's boyfriend

बेटी के प्रेमी को पीटने के बाद छत से फेंका

Sun, 14 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुटार। 
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।  Updated Sun, 14 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Throwed out of the roof after beating the daughter's boyfriend
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
लड़की ने परिजनों को बेेहोश कर प्रेमी को बुलाया था घर  
विज्ञापन

पिता के जागने पर तड़के खुला राज, प्रेमी को पीटा, हालत नाजुक

 
घर के लोगों को नशे की गोलियां देकर उन्हें बेहोश करने के बाद एक किशोरी ने प्रेमी को घर बुला लिया। रात तीन बजे लड़की के पिता की आंख खुली तो उसने पुत्री के प्रेमी को घर में ही पकड़ कर उसको पीटने के बाद उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक  दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया है।

मामला नगर क्षेत्र का है। यहां एक लड़की का पास के ही मोहल्ले के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार को लड़की ने योजना के तहत परिवार के लोगों को खाने में नशे की गोलियां मिला दे दीं। जिससे घरवाले गहरी नींद में सो गए। इसके बाद उसने प्रेमी को घर बुला लिया। सुबह लगभग तीन बजे नशा हल्का होने पर लड़की के पिता की आंख खुल गई। आहट होने पर उसने पुत्री के प्रेमी को घर में ही दबोच लिया और पत्नी को भी बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर युवक को लाठी-डंडे से जमकर पीटने के बाद दूसरी मंजिल से उसे नीचे फेंक दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली ले जाने की सलाह दी है। युवक ने बताया कि उसे लड़की ने यह कहकर बुलाया कि उसने अपने परिजनों को नींद की गोली दे दी हैं। थाना पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed