फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Threw the corpse into the river, killing elderly

हत्या कर वृद्ध की लाश नाले में फेंकी

Sun, 22 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र के गांव सरही में बेटे की ससुराल आए वृद्ध की शनिवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई और लाश को नाले में फेंक दिया गया। मृतक की पुत्रवधू ने रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि उसके ससुर की नाले में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तो चिकित्सकों ने मौत की वजह रस्से या गमछे आदि से गले को कसे जाने को पाया है। अभी इस संबंधी विस्तृत रिपोर्ट थाने तक नहीं पहुंची है। उसके मिलते ही संबंधित धाराओं में केस को दर्ज कर विवेचना शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमरूल हसन ने बताया कि 75 वर्षीय वेदप्रकाश मिश्रा जिला हरदोई के थाना मझिला क्षेत्र के गांव सहाउरा के रहने वाले थे। उनके बेटे संतोष मिश्रा की शादी रोजा क्षेत्र के गांव सरही निवासी सीता के साथ हुई थी। सोलह साल पहले बेटे संतोष की मौत के बाद पुत्रवधू सीता अपने तीन बेटों के साथ मायके में आकर रहने लगी। वेदप्रकाश पोतों को देखने के लिए कुछ दिन पहले बेटे की ससुराल आए थे। रविवार सुबह पुत्रवधू सीता ने सूचना दी कि उनके ससुर वेदप्रकाश की नाले में गिरकर मौत हो गई है। गांव के कुछ लोगाें ने मौत पर संदेह जाहिर किया, इसलिए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतक के सिर में बायीं तरफ कान के पास और नाक के ऊपर चोट के निशान भी बताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed