फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three killed in several separate events

अलग-अलग हादसों में तीन मौत

Wed, 13 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों में मामलों में लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ी। ओवरलोड होने के बाद भी टेंपो पर लटक कर चलना किशोर के लिए भारी पड़ गया। सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। वहीं बाकी के दो हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। दोनों मामलों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसों में दो लोग घायल भी हो गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव कनेंग निवासी खेतिहर मजदूर बेचेलाल का 15 वर्षीय बेटा आनंद सोमवार को कस्बा में लगे जालपा देवी मंदिर में मेला देखने गया था। रात करीब नौ बजे घर आने के लिए टेंपो में सवार हुआ। टेंपो में भीड़ होने के कारण उसे सीट नहीं मिली तो वह बाहर लटक गया। हरदोई रोड पर गांव ऐंठापुर और बादशाह नगर चौराहा के बीच शाहजहांपुर की तरफ से आए तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर आनंद गिर गया। उसे बुरी तरह चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल आनंद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आनंद की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां बिजली देवी का रो-रोककर बुरा है। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं आठवीं कक्षा का छात्र था। 
विज्ञापन

दूसरे हादसे में मंगलवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बेहटी निवासी रामकुमार कश्यप का 25 वर्षीय बेटा रिंकू अपने एक साथी के साथ बाइक से जालपा देवी मंदिर से मेला देखकर घर वापस जा रहा था। हरदोई रोड पर गांव बीबीपुर के सामने उसकी बाइक की सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे में रिंकू के गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथी के मामूली चोट आई। घायल रिंकू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिंकू ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र में मंगलवार को जलालाबाद स्टेट हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मारकर दो युवकों को घायल कर दिया। इलाज के लिए ले जाते वक्त एक युवक की रास्ते में मौत हो गई। जलालाबाद क्षेत्र के निवासी मुकेश पुत्र सुरेश अपने साथी वीरेंद्र के साथ सुबह करीब सात बजे बाइक से जलालाबाद से कटरा की ओर आ रहे थे। रास्ते में जलालाबाद रोड पर मां पूर्णागिरी राइस मिल के निकट सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मुकेश और वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए बरेली भिजवाया। घायल वीरेंद्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मुकेश का इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटना के बाद भाग रहे ट्रक को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।


घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बंडा। दो बाइक भिड़ने में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। 
पिपरिया घासी निवासी 35 वर्षीय अमित कुमार रविवार रात गांव अपनी चचेरी बहन की शादी में बंडा के एक मैरिज पैलेस में आ रहा था। रास्ते में बंडा की गायत्री शक्तिपीठ के पास सामने से आ रहे गांव बरीबरा के रजविंदर सिंह की बाइक से अमित की बाइक टकरा गई थी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। अमित की हालत नाजुक होने पर उसे शाहजहांपुर रेफर किया गया था। सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed