फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three hospitalized as lizard falls in dal

छिपकली पड़ी दाल खाने से दंपति समेत तीन बीमार

Mon, 17 Jul 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
Three hospitalized as lizard falls in dal
lizard
मां-बेटे की हालत सुधरी, पति को अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महमंद हद्दफ में छिपकली पड़ी दाल खाने से दंपति सहित तीन लोगों की हालत बिगड़ गई। महिला और बेटे की हालत में घर पर ही सुधार हो गया, लेकिन पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी भी हालत में सुधार है।  


शहर के मोहल्ला महमंद हद्दफ निवासी रामसिंह के घर पर सोमवार सुबह खाने में दाल बनी थी। पत्नी सोनी ने पति और 13 वर्षीय बेटे रिमझिम व अपने लिए अलग-अलग थाली में खाना परोसा। तीनों लोग दाल में भिगोकर रोटी का एक-दो टुकड़ा खा पाए थे, कि तभी पतीली में रखी दाल के अंदर सोनी को छिपकली दिखाई दी। छिपकली दाल में देखते ही सभी के होश उड़ गए। घर के सभी सदस्यों का जी मचलाने लगा और उल्टियां शुरू हो गईं। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद सोनी और बेटा तो सही हो गया, लेकिन रामसिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed