{"_id":"58236d164f1c1b067fb39b91","slug":"thousands-of-merchant-brothers-miscreants-looted-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने व्यापारी भाइयों से लूटी हजारों की नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने व्यापारी भाइयों से लूटी हजारों की नगदी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहरामऊ दक्षिणी। क्षेत्र के कुतुआपुर स्थित जालिपा देवी मंदिर के पास खाद व परचूनी व्यापारियों से बुधवार शाम को बदमाशों ने तमंचे के बल पर हजारों की नगदी लूट ली और फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारियों की तमंचे की बटों से पीट कर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। कस्बा निवासी अवधेश गुप्ता और मुनेश गुप्ता की गांव कुतुआपुर स्थित जालिपा देवी मंदिर के पास खाद और किराने की दुकानें हैं। बुधवार शाम साढ़े छह बजे दोनों भाई दुकान पर बैठे थे। इस बीच एक चौपहिया वाहन उनकी दुकान पर आई। उसमें बैठे लोग वाहन से उतरे और तमंचे लहराते हुए उनको पकड़ लिया। इसी बीच दूसरी दुकान पर बैठे कुछ लोगों की पिटाई कर उनसे नगदी मोबाइल छीन लिया। कुछ बदमाशों ने व्यापारी अवधेश गुप्ता और मुनेश से दिन भर की बिक्री के रखे हजारों रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की तमंचों की बटों से प्रहार करके घायल कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि यह मामला पांच सौ रुपये का नोट नहीं लेने का बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन