{"_id":"58f1168c4f1c1b042bcf5230","slug":"thieves-stuffed-millions-of-goods-from-a-closed-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बंद घर से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने बंद घर से लाखों का माल उड़ाया
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद के मोहल्ला गांधीनगर में गुरुवार रात चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। जानकारी मिलने पर गृहस्वामी घर पहुंचा और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
मोहल्ला गांधीनगर निवासिनी माया देवी बेटे कौशल के साथ आठ अप्रैल को घर में ताला डालकर बिलसंडा निवासी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में भाग लेने चली गई थीं। गुरुवार रात किसी समय चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ लिया। इसके बाद चोर कमरों, सेफ और बक्सों के ताले तोड़कर 20 हजार की नकदी, तीन सोने की अंगूठी, दो करधनी, कुंडल, नथनी, छह जोड़ी पायल, एक हार समेत करीब तीन लाख से अधिक का माल चोरी कर ले गए।
सुबह पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देखकर अंदर झांका तो घटना का पता लगा। उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी माया देवी को दी। घटना की तहरीर कौशल की ओर से दी गई है परंतु अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।