फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves entered the garrison wall outlets, theft of millions

चौकी की दीवार से दुकानों में घुसे चोर, लाखों की चोरी

Sat, 19 Sep 2015 10:44 PM IST
रौसर कोठी।
रौसर कोठी। Updated Sat, 19 Sep 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the garrison wall outlets, theft of millions
 थाना आरसी मिशन क्षेत्र में सराय काइयां चौकी की छत के रास्ते से निकलकर मोहल्ले के मनोज गुप्ता की इलेक्ट्रनिक्स की दुकान में नकब लगाकर करीब ढाई लाख का सामान और नगदी चुरा ली। चोरों ने पड़ोस की दुकान का ताला तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद चोरों ने मोहल्ले के अनिल मिश्रा के घर से हजारों की नगदी और सामन चुरा लिया। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरी की छानबीन कर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय काइयां निवासी मनोज गुप्ता की बालाजी इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान हैं। उनके पड़ोस में ही उनके छोटे भाई मोनू गुप्ता की मोबाइल शॉप है। शुक्रवार को दोनों रात नौ बजे दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह जब दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने चौकी की छत से निकलकर दुकान के पीछे वाली दुकान में नकब लगाया हुआ था। इसके बाद चोर दुकान के अंदर घुस गए। मनोज ने थाने में दी तहरीर में बताया कि चोर चार पोर्टेबल टीवी, 20 एलईडी बल्व, 20 बंडल मल्ट्री वायर, आठ इलेेक्ट्रानिक प्रेस, 20 वॉक मैन और गोलक तोड़कर बीस हजार रुपये चुरा ले गए। चारों ने भाई मोनू की दुकान का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। वहीं मोहल्ले में रहने वाले अनिल मिश्रा शुक्रवार की रात परिवार के साथ छात पर सो रहे थे। चोरों छत के रास्ते घर में घुस गए और पीतल के कीमती बर्तन, दो हजार रुपये और साइकिल चुरा ले गए। अनिल सुबह छत से उतरकर जब नीचे आए तो मकान का मुख्य दरवाजा खुला देखा, तो चोरी का पता लगा। पुलिस मनोज गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed