फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man's suicide hanging

फांसी लगाकर युवक ने की खुदकशी

Mon, 06 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 06 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
नशे के आदी युवक ने सोमवार शाम घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कस्बा निवासी 22 वर्षीय अजय कुमार नशे का आदी था। उसके पिता जगदीश व मां की मौत हो चुकी है। परिवार में उसका दस साल का छोटा भाई पिंटू और दादी नन्हीं देवी रहती हैं। सोमवार सुबह 11 बजे दादी शाहजहांपुर में बैंक से पेंशन की रकम निकालने चलीं गईं और छोटा भाई घर के बाहर बच्चों के साथ खेलने लगा। इसी बीच उसने घर के अंदर कमरे में पहुंचकर तहमद से गले में फांसी का फंदा कसा और कुंडे से झूल गया। शाम लगभग चार बजे दादी जब शाहजहांपुर से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखकर अजय को आवाज लगाई लेकिन अंदर से जवाब नहीं आने पर उसने मोहल्ले के लोगों और पुलिस को सूचना दी। दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसके शव को फंदे से उतारा गया। उसकी जेब से पुलिस ने नशे की गोली का एक पत्ता भी बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि  अजय नशे का आदी था, इसी वजह से उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी जेब से नशे की गोलियों का एक पत्ता भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed