फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man's body was found near the bridge Kolaghat Pilibhit

कोलाघाट पुल के पास मिली पीलीभीत के युवक की लाश

Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found near the bridge Kolaghat Pilibhit
हत्‍या - फोटो : अमरउजाला
साथियों ने लगाया ट्रक चालक-परिचालक पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

दादरी से मजदूरी करके ट्रक से लौट रहा था श्यामाचरन

दादरी से मजदूरी करके सरिया लदे ट्रक में सवार होकर घर अपने तीन साथियों के संग लौट रहे पीलीभीत के युवक का शव यहां कोलाघाट पुल के समीप मिला है। साथियों का आरोप है कि ट्रक के चालक-परिचालक ने मारपीट कर उनसे 34 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पीलीभीत के युवक की हत्या कर शव यहां फेंक दिया।
पीलीभीत के गांव पतरासा निवासी सोमपाल और निगोही के सुनील तथा राजीव ने बताया कि उनके साथ पीलीभीत के  गांव फूटाकुंआ पचपेड़ा के 30 वर्षीय श्यामाचरन दादरी में काम करते थे।
विज्ञापन

गुरुवार रात नौ बजे वे श्यामाचरन के साथ दिवाली पर घर आने के लिए दादरी से सरिया लदे ट्रक में सवार हुए थे। मुरादाबाद से आगे निकलने पर ट्रक के चालक-परिचालक ने सुनसान जगह ट्रक रोकर उनकी पिटाई की और 34 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर श्यामाचरन की हत्या कर शव यहां कोलाघाट पुल के समीप फेंक दिया। उसके साथियों को भी ट्रक से उतार दिया और ट्रक लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमपाल ने घटना की सूचना दादरी में काम कर रहे श्यामाचरन के कस्बा तिलहर निवासी साले देवेंद्र मौर्य को दी। देवेंद्र ने मोबाइल से अपने बड़े भाई नागेंद्र को सूचना दी। मौके पर परिवार सहित पहुंचे नागेंद्र ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ उमेश शर्मा और थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने श्यामाचरन के साथियों से घटना के बाबत पूछताछ की।


पुलिस बोली, ट्रक में लदी सरिया से दबकर हुई श्यामाचरन की मौत
मिर्जापुर। ट्रक में सवार युवक की लूटपाट के बाद हत्या की सूचना पर पहुंचे सीओ उमेश शर्मा और थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने मृतक श्यामाचरन के साथियों से अलग-अलग पूछताछ की। बकौल पुलिस, श्यामाचरन की मौत पिटाई से नहीं बल्कि ट्रक में लदी सरिया के नीचे दबकर हुई है। पुलिस का कहना है कि श्यामाचरन के साथी सुनील और सोमपाल से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि श्यामाचरन के साले नागेंद्र ने उनसे ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर पर लूट और हत्या का आरोप लगाने को कहा था।  


श्यामाचरन के साथियों ने उसकी मौत की वजह साफ कर दी है। ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर पर लूट और हत्या का आरोप उन्होंने मृतक के साले के कहने पर लगाया था। श्यामाचरन की मौत ट्रक में लदी सरिया के नीचे दबकर हुई थी। उनके मजदूरी के रुपये सुरक्षित हैं। पोस्टमार्टम से स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
- धनंजय सिंह, थानाध्यक्ष मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed