{"_id":"58ac86cb4f1c1b3d32b22fb7","slug":"the-young-man-robbed-store-saraf-explored","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से लूट, सराफ की दुकान खंगाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से लूट, सराफ की दुकान खंगाली
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बदमाश बेखौफ हैं। बीते 24 घंटे में दो स्थानों पर बदमाशों ने वारदातें कर सनसनी फैला दी। वे एक युवक से तीन हजार की नगदी, मोबाइल और बाइक लूटकर फरार हो गए तो एक सराफ की दुकान में नकब लगाकर डेढ़ किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पिछले दो दिनों में वारदात की तीसरी घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। सरही गांव निवासी रोहित पुत्र विश्राम मंगलवार दोपहर अपनी ससुराल पिहानी से गांव वापस आ रहा था। जपनापुर के पास बैठे तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। रोहित ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश ने तमंचा कनपटी पर रख दिया। जबकि बाकी दोनो बदमाशों ने उससे तीन हजार की नगदी, मोबाइल और उसकी बाइक लूट ली। सूचना पाकर पुलिस जांच में जुटी गई लेकिन रात तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। दूसरी घटना में सराफ अनूप वर्मा निवासी भारद्वाजी मोहल्ला थाना कोतवाली ने पुलिस को बताया कि उनकी सराफा की दुकान गुर्री पुलिस चौकी के सामने है। वहां सोमवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से नकब लगाकर करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। दोनों ही मामलों में तहरीर के आधार पर रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैै। वहीं शनिवार सुबह कस्बे के आदर्श नगर में भतीजे की शादी से लौट रहीं रेशमा गुप्ता पत्नी श्यामाचरण निवासी बल्लियां के गले से उचक्के सोने की चेन उड़ा ले गये थे।
विज्ञापन