फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man lives by consuming poison in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक ने जहर खाकर दी जान

Mon, 27 Apr 2015 08:22 PM IST
सिंधौली।
सिंधौली। Updated Mon, 27 Apr 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
The young man lives by consuming poison in suspicious circumstances
क्षेत्र के गांव परसरा-परसरी में रविवार की रात 30 वर्षीय गुड्डू ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी रामगुनी ने देवरों पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के विवाद में गुड्डू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक गुड्डू के भाई सत्येंद्र्र के मुताबिक सोमवार को खेत पर वह अपने भाई गुड्डू, दिनेश और दीप के साथ गन्ने की बुवाई कर रहे थे। तभी किसी बात को लेकर गुड्डू का भाइयों से विवाद हो गया। सत्येंद्र्र ने दोनों को समझाकर शांत कराया। खेत से घर लौटने पर तीनों भाइयों ने घर में एक साथ खाना खाया। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। रात करीब 11 बजे गुड्डू की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, बताया गया कि मृतक गुड्डू की पत्नी रामगुनी अपने बहनोई सत्यपाल के लड़के की शादी में थाना कटरा के गांव भमौरी गई थी। जानकारी मिलने पर वह घर पहुंची। रामगुनी के मुताबिक पति के हिस्से की जमीन पर कब्जा करने के लिए तीनों भाइयों ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी से नाराज होकर पर खाया जहर
निगोही इंस्पेक्टर केके यादव के मुताबिक गुड्डू नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी रामगुनी अपनी बहनोई के बेटे की शादी में शामिल होने जाए, लेकिन रामगुनी चली गई। इससे नाराज होकर गुड्डू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हत्या का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed