{"_id":"0973baf58f20cb8fade2b5bb496fba23","slug":"the-young-man-killed-by-hanging-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
पुवायां।
Updated Fri, 06 Nov 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव तिहार ऐंजनपुर निवासी 35 वर्षीय कृष्णपाल बृहस्पतिवार शाम से घर से लापता था। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह गांव बालेमऊ कुसलापुर के लोग गांव के रामचंद्र के खेत के पास शौच को गए तो खेत में खड़े शहतूत के पेड़ में युवक का शव लटकता देख शोर मचाया। जानकारी पाकर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। किसी ने मृतक की पहचान कृष्णपाल के रूप में कर उसके घर सूचना दी। कृष्णपाल की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का चचेरा भाई महेंद्र कुमार, पत्नी शांति देवी सहित तमाम लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
महेंद्र ने बताया कि भाई कृष्णपाल पर कई लोगों का कर्ज था, जिस कारण वह परेशान रहता था। महेंद्र ने भाई की किसी से भी रंजिश से इंकार करते हुए कहा कि कर्ज के कारण कृष्णपाल ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है।
विज्ञापन
महेंद्र ने बताया कि भाई कृष्णपाल पर कई लोगों का कर्ज था, जिस कारण वह परेशान रहता था। महेंद्र ने भाई की किसी से भी रंजिश से इंकार करते हुए कहा कि कर्ज के कारण कृष्णपाल ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है।
विज्ञापन