{"_id":"58add6824f1c1b3018b23616","slug":"the-young-man-hanging-in-the-hammock-on-infighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में युवक फांसी पर झूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में युवक फांसी पर झूला
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सुरजूपुर में एक युवक ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। क्षेत्र के गांव सुरजूपुर निवासी 32 वर्षीय राजेश की मंगलवार रात घर में किसी बात पर मां से अनबन हो गई। इसके बाद वह घर से चला गया और रात भर वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह जब ग्रामीण शौच करने के लिए निकले तो उन्होंने बहगुल नदी किनारे एक खेत में खडे़ नीम के पेड़ से राजेश का शव लटकता देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसकी मां मुन्नो देवी को दी। पुत्र की मौत की सूचना पाकर उसके घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसओ ओमप्रकाश ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। दो भाई आदेश और मुनेश दिल्ली में मजदूरी करते हैं। राजेश के पिता बनवारीलाल की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। राजेश की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन