फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man and married his life by hanging

युवक और विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 15 Oct 2015 11:38 PM IST
अल्हागंज।
अल्हागंज। Updated Thu, 15 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The young man and married his life by hanging
 थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर पिड़रिया में रहने वाले 40 वर्षीय रामसनेही ने पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने के शक में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं क्षेत्र के गांव फतेहपुर में 28 वर्षीय ममता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव धर्मपुर पिड़रिया निवासी शिब्बू के 40 वर्षीय पुत्र रामसनेही का शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव से बाहर नरेश के खेत में लगे बबूल के पेड़ पर लटकता मिला। परिवार वालों के मुताबिक गांव के किसी व्यक्ति ने रामसनेही से कह दिया कि उनकी पत्नी के गांव में किसी व्यक्ति से संबंध हैं। इसी बात को लेकर रामसनेही कई दिनों से परेशान चल रहे थे। सुबह चार बजे के आसपास वह घर से निकल गए। उनके भाई महेेंद्र ने शव को पेड़ से लटकते हुए देखा। रामसनेही ने गमछा से लटकर फांसी लगाई थी। उनकी मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी प्रेमलता और तीन बेटे और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

वहीं जलालाबाद क्षेत्र के गांव ऐलम नगर में रहने वाले रामलड़ैते ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ममता की शादी आठ साल पहले क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी धर्मपाल से की थी। आरोप है कि शादी के पास से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर ममता को प्रताड़ित करने लगे थे। इसका उन्होंने कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया। तीन महने पहले की मुकदमे का समझौता हुआ था। रविवार को ममता अपने मायके में हुई दावत में शामिल होने पति धर्मपाल और ससुराल वालों के साथ आई थी। इसके बाद वह अपने ससुराल वापस चली गई। बुधवार की रात उन्हें गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी बेटी की मौत हो गई। सुबह चार बजे मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसका शव कमरे के अंदर फांसी पर लटकता मिला। ससुराल के सभी लोग फरार हो गए थे। मायके वालों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed