फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man accused of murder by

जहर देकर युवक की हत्या करने का आरोप

Sun, 29 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 29 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
The young man accused of murder by
जहर देकर युवक की हत्या करने का आरोप
युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने पर परिवार के लोगों ने मोहल्ले के ही लोगों पर रंजिशन अपहरण कर जहर देकर मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी सत्यप्रकाश सिंधौली के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर तैनात हैं। उनके 23 वर्षीय पुत्र सुमित के कुछ दोस्त गोरखपुर से पांच मई को पुवायां आए थे। इस दौरान मोहल्ले के ही एक युवक ने सुमित के दोस्त की पत्नी को बाइक की टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इसको लेकर सुमित और उसके दोस्तों का टक्कर मारने वाले से विवाद भी हो गया था। सुमित के मोहल्ले में ही रहने वाले मौसेरे भाई शशांक ने पांच मई को टक्कर मारने और विवाद करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। छह मई को सुमित की मां कमलेश्वरी देवी ने भी पुलिस को तहरीर दी लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। सत्यप्रकाश का आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और शनिवार को उनके पुत्र सुमित का अपहरण कर लिया गया। आरोपी सुमित को अपने घर ले गए और जबरिया जहर खिला दिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग सुमित को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सुमित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाहजहांपुर ले जाते समय रास्ते में सुमित ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को पुवायां के सरकारी अस्पताल ले आए। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पहले दी गई तहरीरों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed