{"_id":"56fe909f4f1c1b0f2cf00108","slug":"the-woman-who-shot-the-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को गोली मारने वाले गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को गोली मारने वाले गए जेल
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। शाहबाजनगर निवासी पीरा खां की बेटी मैनाज की शादी शाहबाद (हरदोई) में हुई थी। छह साल पहले उसका तलाक हो गया। तभी से वह अपने मायके में रहती थी। मैनाज के भाई इफ्तेखार के मुताबिक दोपहर में वह मैनाज के साथ गांव के बाहर बनी मजार को पैदल जा रहा था। मजार से कुछ पहले एक बाइक पर तीन लोग आए और मैनाज को जबरन बाइक पर बैठाने लगे। विरोध करने पर बाइक सवारों ने मैनाज को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को कल्लू, नूर मोहम्मद और वसी उल्ला के खिलाफ जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन