{"_id":"57eabae04f1c1b537c574734","slug":"the-widow-mowing-the-rape-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गई विधवा से युवक ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घास काटने गई विधवा से युवक ने किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
महिला के साथ गैंगरेप
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विरोध पर युवक ने हंसिये से काटी नाक
- मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विधवा को तन ढकने के लिए दिए कपड़े, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व खेत पर घास काटने गई अधेड़ विधवा के साथ गांव के ही एक 22 वर्षीय युवक द्वारा निर्वस्त्र कर दुराचार किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। आरोप है कि विधवा के विरोध करने पर युवक ने उसके मुंह पर हंसिया से कई वार किए। इससे उसकी नाक कट गई। पीड़िता को खेत में निर्वस्त्र देख गांव वालों ने कपड़े लाकर दिए गए। तब वह अपने तन को ढक कर घर जा सकी। पुलिस ने इस गंभीर घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
घटना 20 सितंबर को दिन के लगभग दो बजे की है। विधवा का आरोप है कि वह दोपहर में अपने खेत पर चारा काटने गई थी। जहां गांव के ही एक 22 वर्षीय युवक ने उसे खेत में अकेला देखकर पीछे से पकड़ लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती, उससे पहले ही युवक ने महिला के कपड़े फाड़कर उसे पूरी तरह निर्वस्त्र कर दुराचार किया।
पीड़िता का आरोप है कि दुराचार का विरोध करने पर युवक ने उसके मुंह पर हंसिया से कई वार किए, जिससे उसकी नाक कट गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। मारपीट की आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए और निर्वस्त्र पड़ी लहूलुहान महिला को कपड़े लाकर दिए।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह गंभीर हालत में ही थाने गई, लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे अपने स्तर से इलाज करवाने की सलाह देकर थाने से टरका दिया। पीड़िता इलाज करवाने के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाने फिर थाने गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय सिंह का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की सूचना थाने पर नहीं है, जिससे इस मामले में कोई अभियोग दर्ज नहीं है। बाद जांच आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।