{"_id":"d63f09edb24fb35cc6f04ece558dfd05","slug":"the-wedding-came-in-the-middle-truck-aconite-death-son-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में आया अधेड़ ट्रक से कुचला, मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में आया अधेड़ ट्रक से कुचला, मौत, पुत्र घायल
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
Updated Thu, 07 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह अल्हागंज क्षेत्र के गांव मनिहार के सामने सड़क क्रास कर रहे एक अधेड़ की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। साथ में चल रहे उसके बेटे को भी मामूली चोट आई हैं। मृतक और उसका बेटा इसी गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के शमशाबाद थानांतर्गत गांव गढ़िया सौदान निवासी 55 वर्षीय रामौतार श्रीवास्तव अपने पुत्र मजनू उर्फ अरुण के साथ गांव मनिहार के अपने रिश्तेदार रुकुमपाल की बेटी रुचि की शादी में शामिल होने आए थे। बताते हैं कि कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव मनिहार के सामने बस से उतरकर दोनों रोड क्रास कर रहे थे तभी अल्हागंज की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से अरुण के मामूली चोट आई, लेकिन रामौतार का सिर बुरी तरह कुचल जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर अल्लागंज से आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया। हादसे की खबर पाकर मृतक की पत्नी सुशीला तथा अन्य घरवाले भी यहां आ गए।