फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The victim died of dengue in the absence of treatment

इलाज के अभाव में डेंगू पीड़ित की मौत

Tue, 27 Oct 2015 11:50 PM IST
खुदागंज।
खुदागंज। Updated Tue, 27 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
The victim died of dengue in the absence of treatment
कस्बे के मोहल्ला कायस्थान में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी की डेंगू से मंगलवार को मौत हो गई। पीड़ित को तीन दिन तक अस्पताल से सही इलाज नहीं मिल सका। साथ ही मंगलवार को अस्पताल में छुट्टी के कारण डॉक्टर थे नहीं, न ही वहां इमरजेंसी डॉक्टर मिला। पत्नी को प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कायस्थान में रहने वाले लालाराम की 35 वर्षीय पत्नी फूला देवी की तीन दिन से डेंगू बुखार आ रहा था। मजदूर पेशा लालाराम कस्बे के सरकारी अस्पताल में अपनी पत्नी के इलाज के लिए काफी समय तक रहा, लेकिन फायदा नहीं हुआ। साथ ही मंगलवार को अस्पताल में छुट्टी होने के कारण ताले लटके रहे। आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डाक्टर भी वहां नहीं मिले। लालाराम ने बताया कि जब अस्पताल से कुछ राहत नहीं मिली तो वह पत्नी को एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाने की तैयारी करने लगा। जब तक वह प्राइवेट अस्पताल तक ला पाता, इससे पहले फूला देवी की रास्ते में मौत हो गई। फूला देवी के दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन

उधर, सरकारी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. मोहम्मद शजर ने कहा कि जानकारी मिली है कि मंगलवार को कस्बे की फूला देवी की डेंगू से मौत हुई है। अस्पताल में तैनात डाक्टर अगर उपस्थित नहीं थे तो ये घोर लापरवाही है। मामले को दिखवाऊंगा। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed