{"_id":"17d18a0a5e41fa78e74b552619e7fa2c","slug":"the-two-sides-went-to-picket-sticks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंटा को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूंटा को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
जलालाबाद।
Updated Sat, 19 Sep 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें सात महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोग चुटहिल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दोनों ओर से एनसीआर दर्ज कर ली है।
घटना गांव पल्हरई की है। बताते हैं कि यहां के बालिस्टर के जानवर बांधने का खूंटा जहां पर गड़ा था, वही पर खूंटा लगाने को लेकर रामरतन से उनका विवाद हो गया जो इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी डंडे निकल आए। इसमें बालिस्टर के अलावा उनकी पत्नी रेशमवती, भतीजा नरेश, नरेश की पत्नी देववती उसकी पुत्री बबिता के अलावा हरनाथ की पत्नी राजेंद्री, जबकि दूसरे पक्ष के रामरतन, पत्नी पुष्पा, पुत्री सुमंगल उनका भाई सोरन तथा भाभी रामवती गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पुलिस को जानकारी मिलने पर घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में दोनों ओर से एनसीआर दर्ज कर ली गई है।