फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The two sides firing, three injured

दो पक्षों में हुई फायरिंग, तीन घायल

Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद। Updated Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The two sides firing, three injured
हमला - फोटो : अमर उजाला
धर्मकांटा पर स्वामित्व को लेकर शुरू हुआ था विवाद
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

 मंगलवार सुबह फर्रुखाबाद रोड स्थित कंचन धर्मकांटा पर स्वामित्व को लेकर दो सगे भाइयों व भतीजों के बीच हुआ विवाद मारपीट के बाद फायरिंग तक जा पहुंचा। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायल पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के सात लोगों के खिलाफ  हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
कस्बे के मोहल्ला महाजनान निवासी विशेश्वर दयाल अवस्थी के पुत्र नवीन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक धर्मकांटा उसके चाचा राकेश अवस्थी का था, जिनके कोई औलाद न होने के कारण इस धर्मकांटा को उन्होंने अपने भाइयों विश्वेश्वर दयाल तथा मुनीश्वर दयाल को सौंप दिया। समझौते के तहत दोनों लोग तय समयानुसार उसे चलाएंगे। बताया कि कई सालों से मुनीश्वर दयाल उसे संचालित कर रहे थे। सोमवार को धर्मकांटे का संचालन अपने हाथ में लेने के लिए विश्वेश्वर दयाल ने अपने भाई से बात की और मंगलवार सुबह वह अपने पुत्रों समेत वहां पहुंच गए। आरोप है कि यह पता लगने पर मुनीश्वर दयाल, अपने पुत्र विनय के अलावा ब्रजेश, राजा, अनुराग मोहित, रोहित आदि को लेकर पहुंच गए। इन लोगों के हाथों में लाइसेंसी हथियारों के अलावा लाठी डंडे भी थे।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पहुंचते ही हमलावर हुए इन लोगों ने मारपीट और फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें विश्वेश्वर दयाल तथा उनके पुत्र नवीन व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया तथा सभी आरोपियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस दौरान सीओ उमेश शर्मा ने घायलों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed