फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The two sides clashed in the paint when Babuji

बाबूजई में रंग पड़ने पर दो पक्ष भिड़े

Sat, 26 Mar 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो / शाहजहांपुर
ब्यूरो / शाहजहांपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
The two sides clashed in the paint when Babuji
बाबूजई में रंग पड़ने पर दो पक्ष भिड़े
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई में बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे मामूली बात पर बवाल हो गया।  एक बच्चे की पिचकारी से दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर रंग और गिरने पर दोनों समुदाय आमने-सामने हो गए और काफी देर तक पथराव और हवाई फायरिंग हुई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों पर जमकर लाठियां भाजकर खदेड़ा। पथराव में घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ देर में  पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सायरन बजाती गाड़ियां गुजरते देख लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए।मोहल्ला बाबूजई में कटाबाग के पास से हाजी जमील अहमद अपने घर से निकलकर कहीं जा रहे थे। तभी एक मासूम बच्चे ने पिचकारी चला दी, जिससे उनके कपड़े खराब हो गए। जमील ने बच्चे की पिटाई शुरू कर दी। बच्चे की पिटाई होते देख मोहल्ले वालों ने विरोध किया। इसका पता लगने पर जमील के समर्थन में उनकी बिरादरी के दर्जनों लोग इकट्ठे हो गए। लोग कुछ समझ पाते तब तक जमील पक्ष के लोगों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। पथराव में लालू पुत्र रामप्रसाद राठौर का सिर फूट गया और वह अपने दरवाजे  पर गिर गए। हमलावरों ने उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन मोहल्ले वालों ने किसी तरह उसे बचाया। वहीं मोहल्ले के रवि उर्फ नन्हे पुत्र श्यामलाल भी  पथराव में घायल हो गए। हमलावरों ने श्यामलाल के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। तभी दूसरे पक्ष के लोग इकट्ठे होकर पहुंच गए, जिससे हमलावर पीछे हट गए। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। पथराव में छोटे, अनुराग, अमन रस्तोगी और शिव चौहान भी घायल हो गए। कुछ घायल तो पुलिस के डर की वजह से घर के बाहर ही नहीं निकले। इस दौरान पुलिस ने मोहल्ले चंदन सिंह, चंदन यादव और राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया है। एहतियातन मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बाबूजई में हालात को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। तीन लोगों को शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है। उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है। -- विजय शंकर मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed