फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The train of her murder, rape fears

ट्रेन में युवती की हत्या, रेप की आशंका

Sun, 03 Jul 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
रेलवे मालगोदाम के यार्ड में खड़ी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में शनिवार को देर रात एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। फील्ड यूनिट के जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करने से पहले युवती के साथ रेप किया गया। युवती के साथ दो व्यक्तियों को शनिवार रात में देखा गया था। करीब 25 वर्षीय यह युवती घुमंतू जाति की लग रही है और शादीशुदा भी, हालांकि अभी उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। 26 जून से शाहजहांपुर-दिल्ली पैसेंजर रद्द चल रही है। इसके बाद से ट्रेन की बोगियां प्लेटफार्म पांच के पार मालगोदाम की साइडिंग में खड़ी हैं। रविवार से दिल्ली पैसेंजर का संचालन फिर से शुरू होना था। इसके लिए रविवार सुबह ट्रेन की साफ सफाई शुरू की गई। करीब 11 बजे रेलवे की सफाई कर्मचारी मीना कुमारी और सरला देवी ट्रेन की सफाई के लिए आईं। आगे से चौथी बोगी के दरवाजे खुले देखे तो अंदर झांककर देखा। उन्हें बोगी में गेट के पास वाली सीट के नीचे एक युवती का रक्तरंजित शव पड़ा दिखा। पहने हुए सलवार-कुर्ता अस्त व्यस्त थे। बिछुए आदि पहने होने के कारण वह शादीशुदा मालूम पड़ती है। महिला सफाई कर्मियों ने शव पड़े होने की सूचना जीआरपी थाने में दी। जीआरपी एसओ जयशंकर प्रसाद और आरपीएफ इंस्पेक्टर एसपी सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हालात देखकर एसओ जीआरपी ने पुलिस लाइंस से फील्ड यूनिट को बुला लिया। डॉग स्क्वॉयड का खोजी कुत्ता युवती का शव सूंघने के बाद ट्रेन की बोगी से उतरकर मालगोदाम में बने टीन शेड तक गया, फिर वापस आकर ट्रेन के बोगी में चक्कर काटने लगा। फिलहाल डॉग स्क्वॉयड को कोई क्लू नहीं मिला। फोरेंसिक टीम ने बोगी में पड़े खून के सैंपल लिए और शव के आसपास गहनता से छानबीन की। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed