फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Banaras ATS team arrested for threat in Jamund locality, one in custody

Bhadohi News: जमुंद मोहल्ले में धमकी बनारस एटीएस की टीम, एक हिरासत में

Wed, 26 Aug 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Banaras ATS team arrested for threat in Jamund locality, one in custody
नगर के जमुंद मोहल्ले में मंगलवार दोपहर वाराणसी से पहुंची एटीएस की टीम ने एक व्यक्ति के घर पर पहुंचकर पूछताछ की। वाहनों के काफिले के साथ पहुंची टीम की कार्रवाई से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और घंटों पूछताछ की। देर शाम तक उसे छोड़ा नहीं गया था।
विज्ञापन


बताया गया कि वाराणसी एटीएस के अधिकारी मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जमुंद मोहल्ले में पहुंचे। टीम ने जमुंद मोहल्ला निवासी एहसान बेलाल के घर दबिश दी। एटीएस की टीम के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, लेकिन अधिकारियों ने किसी को भी घर के आसपास आने नहीं दिया। काफी देर तक घर में पूछताछ करने के बाद टीम संबंधित व्यक्ति को अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि उन्हें एटीएस टीम के आने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस की ओर से इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एटीएस की कार्रवाई को लेकर देर शाम तक मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed