{"_id":"303a537222537a9e12ba174091436c8d","slug":"the-three-young-men-are-manipulated-in-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ कर रहे तीन युवक हिरासत में लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ कर रहे तीन युवक हिरासत में लिए
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोविंदगंज में चर्च से सोमवार रात प्रार्थना सभा से घर लौटते समय लड़कियों से छेड़खानी करने वाले फरार बोलेरो सवार शोहदों की तलाश में पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। बाकी दो युवकों और घटना में इस्तेमाल बोलेरो की तलाश की जा रही है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार गोविंदगंज चर्च में प्रार्थना सभा में हिस्सा लेकर रात करीब दस बजे घर लौट रहा था, तभी गोविंदगंज ओवरब्रिज के पास बोलेरो सवार युवकों ने परिवार की दो लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। एक युवक ने बोलेरो से उतरकर लड़कियों को पकड़ने की कोशिश की तो लड़कियों ने हिम्मत दिखाकर उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। इस पर बोलरो में सवार चार युवक फरार हो गए। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और सदर थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दानिश निवासी दुर्गा होटल के पीछे बताया। उसने बताया कि वह और उसके दोस्त सागर, ठाकुर, पंडित और नरेंद्र रोजा में कोयला साइडिंग में एक कंपनी में काम करते हैं। पांचों लोग शहर में खाना खाने आए थे, लड़कियों को देखकर वह सभी बहक गए और छेड़खानी कर दी। पुलिस ने दानिश के बताए पतों पर चारों युवकों की तलाश में दबिश दी, पुलिस ने दो शोहदों को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी के मुताबिक लड़कियों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। दो आरोपियों को और पकड़ लिया गया है। बाकी दो की तलाश जारी है। पांचों के खिलाफ पुलिस की तरफ से मुकदमा लिखा जाएगा। घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी को तलाश किया जा रहा है।
छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
जलालाबाद। कस्बे के एक मोहल्ला में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक लड़की के बाबा की पिटाई कर भाग निकला। भुक्तभोगी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक लड़की अपने घर पर ही थी। इसी दौरान उधर से गुजरे शीनू गुप्ता ने उसे छेड़ना शुरू कर दिया। वहां पहुंचे लड़की के बाबा ने आरोपी को ऐसा करने से मना करते हुए विरोध किया तो आरोपी ने न केवल उन्हेें पीटा, बल्कि धक्का देकर गिरा दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
छेड़छाड़ का आरोपी धरा
खेड़ा बझेड़ा। थाना जैतीपुर के अंतर्गत एक गांव की महिला ने तेजेंद सिंह के खिलाफ रविवार को अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।