फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The third young man also killed in the accident injured

हादसे में घायल तीसरे युवक की भी मौत

Sun, 10 May 2015 10:43 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 10 May 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
The third young man also killed in the accident injured
थाना निगोही क्षेत्र में गांव राघवपुर में शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की मौत हो गई। रात में दो कारों की भिड़ंत में चपेट में आकर सड़क पर खड़े दो युवकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी क्षेत्र के  जंगबहादुरगंज निवासी श्रीपाल गुप्ता के बेटे अनूप गुप्ता की बारात शनिवार की रात निगोही क्षेत्र के गांव रम्पुरा आ रही थी। दूल्हा अनूप जिस कार में बैठा था उसे थाना पसगवां क्षेत्र के गांव बरखिरिया जाट निवासी अमरनाथ गुप्ता बेटा 21 वर्षीय रवि गुप्ता चला रहे थे। निगोही रोड पर गांव राघवपुर के पास एक ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में उनकी कार की सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ंत हो गई। दोनों कारों की चपेट में आकर सड़क पर ट्रैक्टर के पास खड़े निगोही क्षेत्र के गांव मूड़ा कली निवासी 22 वर्षीय अजीत और बीसलपुर (पीलीभीत) क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी 35 वर्षीय सुखपाल की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में दूल्हा अनूप, चालक रवि, श्रीपाल, शहर के मोहल्ला सरायकाइयां निवासी विमलेश और सेहरामऊ दक्षिणी निवासी वीरपाल घायल हो गए थे। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया था। हालत गंभीर होने पर विमलेश को बरेली रेफर कर दिया गया था। शनिवार को पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन



पढ़ाई के साथ कार भी चलाता था रवि
रवि शहर से लगे गांव नवादा इंदेपुर में सत्यपाल सिंह महाविद्यालय में बीकाम द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ-साथ अपनी कार टैक्सी के रूप में चलाता था। रवि की मौत से घर में कोहराम मच गया है। पिता अमरनाथ बेटे की मौत के गम से टूट गए। घर में मां रानी भाई मनोज और बहन अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अजीत और सुखपाल
भट्ठे पर आए थे काम से
हादसे का शिकार हुए सिंधौली क्षेत्र के गांव मूड़ाकली निवासी अजीत द्विवेदी और बीसलपुर के गांव चंदपुरा निवासी सुखपाल निगोही रोड स्थित गांव रेभा में मय्यसर अली के भट्ठे पर काम करते थे। अजीत भट्ठे पर मुनीम था, जबकि सुखपाल लेबरी करता था। शनिवार की रात मय्यसर अली के दूसरे भट्ठे राघवपुर में दोनों भट्ठे का कुछ सामान लेने गए। दोनों सड़क किनारे ट्रैक्टर के पास खड़े हुए थे, तभी कारों की भिड़ंत में मौत का शिकार हो गए। अजीत के घर में छोटी बहन प्रियंका की तैयारी चल रही थी। 20 मई को अजीत की बहन की बारात पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के गांव मुड़िया लिलहार से आने वाली थी। अजीत की मौत से घर में मातम छा गया है। वहीं सुखपाल की मौत की खबर से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed