फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The thief stealing Kbulin 50

चोर ने कबूलीं 50 चोरियां

Wed, 09 Dec 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 09 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
The thief stealing Kbulin 50
लखनऊ मेल में युवती का पर्स चोरी करते पकड़े गए चोर ने ट्रेन में 50 चोरी की वारदातें कबूल की हैं। उसने बताया कि वह दिल्ली से लखनऊ के बीच ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। उसके पास से एक चोरी का लैपटॉप, चार मोबाइल, दो लेडीज घड़ी, लेडीज पर्स आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि जिला देवरिया के थाना लार क्षेत्र के मोहल्ला पूरब में रहने वाला रहीमुद्दीन अंसारी दिल्ली से लखनऊ के बीच सोते हुए यात्रियों का बैग, पर्स और अन्य सामान चोरी कर अगले स्टेशन पर उतर जाता है। रहीमुद्दीन ने करीब पचास चोरी की वारदात कबूल की है। उसने चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 17 नवंबर की रात एक लड़की का ट्राली बैग चोरी किया था। जिसमें उसे दो हजार रुपये, कापी-किताब और अन्य घरेलू सामान मिला था। उसने कापी-किताबें फेंक दी। इसके साथ ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की है। उसके पास से मिले मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed