{"_id":"518445836b087c2486f5550c86b07ff6","slug":"the-son-of-a-police-station-to-poison-woman-tahrir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने कोतवाली में दी बेटे को जहर देने की तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने कोतवाली में दी बेटे को जहर देने की तहरीर
जलालाबाद।
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
कुछ दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से हुए विवाद के बाद युवक को जहर देकर मार डालने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
मामला पुरेना गांव का है। यहां की मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि बीते 20 मार्च को उसका पुत्र शैलेश खेत पर घास लेने गया था। सायं करीब पंाच बजे गांव के ही तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह मे जहरीला पदार्थ उड़ेल दिया और भाग गए। सूचना मिलने पर वह जब खेत पर पहुंची तो शैलेश के मुंह से झाग निकल रहा था। फोन से घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद वह अपने पुत्र को लेकर जिला अस्पताल ले गई। यहां दो दिन इलाज चलने के बाद उसे होश आया। महिला के अनुसार कुछ दिन पहले आरोपियों से उन लोगो की कहासुनी हो गई थी। इसकी रंजिश में उसके पुत्र को मार डालने का प्रयास किया गया। महिला ने इस मामले में गांव के ही पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।