{"_id":"5703d6624f1c1bd11cc8123f","slug":"the-second-complaint-to-enroll-at-the-doctor-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर रिपोर्ट लिखाने को दूसरी तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर पर रिपोर्ट लिखाने को दूसरी तहरीर दी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सरकारी अस्पताल में संविदा पर तैनात एक डॉक्टर ने दो अप्रैल को फेसबुक पर प्रधानमंत्री के मन की बात पर एक पोस्ट की थी। पोस्ट पर तमाम लोगों ने आपत्तिजनक कमेंट किए। लोगों ने डॉक्टर की पोस्ट और उस पर किए गए कमेंट देखे तो उनमें रोष फैल गया। नगर के राजेश देवल ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। थानाध्यक्ष ने पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। मंगलवार को भाजपा नेता देवेश गुप्ता, नीरज सिंह, ध्यानू चौहान, सोनू मिश्रा, सर्वेश कुमार, नीतेश सिंह, सुनील सिंह, राजेश देवल सहित तमाम लोगों ने थाने पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ दूसरी तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। तहरीर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री हर माह मन की बात कार्यक्रम के तहत देशवासियों को संबोधित करते हैं। डॉक्टर ने उसी पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री को अपमानित करने की नियत से यह पोस्ट लिखी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर दो दिन में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन