फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Middle-aged motorcyclist injured after being hit by a truck

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ घायल

Wed, 28 Oct 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged motorcyclist injured after being hit by a truck
देवरिया-कसया मार्ग पर थाना मोड़ के पास हुआ हादसा, आधे घंटे तक लगा रहा जाम
विज्ञापन

कुशीनगर के गोबरही का निवासी है घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
तरकुलवा (देवरिया)। देवरिया-कसया मार्ग पर थाना मोड़ के पास मंगलवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाकर आवागमन बहाल कराया।
कुशीनगर जिले के गोबरही (टेकुआटार) निवासी कमलेश राय मंगलवार को तरकुलवा बाजार से अरहर की दाल खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे थाना मोड़ से लगभग 50 कदम उत्तर की ओर मुड़ते समय देवरिया की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके पैर और कमर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद साप्ताहिक बाजार के चलते मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल को सड़क किनारे किया और ट्रक को रोक लिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा भिजवाया और जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed