{"_id":"6ae10623751fe80dec07d3f5","slug":"motorcyclist-loses-his-life-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-1021567-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑटो की टक्कर से 10 फीट दूर खेत में गिरा बाइक सवार, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑटो की टक्कर से 10 फीट दूर खेत में गिरा बाइक सवार, गई जान
विज्ञापन
रामानंद। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसीयमुनानगर। रादौर क्षेत्र में बकाना गांव के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार 43 वर्षीय रामानंद कुमार 10 फीट दूर खेत में गिर गए। सीएचसी रादौर में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे गांव खजूरी का रहने वाले थे। रादौर थाना पुलिस ने अज्ञात ऑटो पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खजूरी निवासी राजबीर ने बताया कि उसकी रादौर में शर्मा ट्रेडर्स के नाम से सीमेंट-सरिये की दुकान है। वह दुकान बंद करने के बाद कार से घर लौट रहा था। उसके आगे गांव का ही रामानंद कुमार बाइक जा रहा था। राजबीर ने बताया कि जब वे बकाना गांव से कुछ पहले पहुंचे तो सामने से नीले रंग का ऑटो तेज गति से आता दिखाई दिया।
ऑटो उनकी तरफ मुड़ गया। इससे ऑटो आगे चल रहे रामानंद की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामानंद बाइक समेत सड़क किनारे खेत में जा गिरा। टक्कर लगते ही वह कार रोककर रामानंद के पास पहुंचने का प्रयास किया। इसी दौरान ऑटो चालक भी आ गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। एक व्यक्ति ने आपात सहायता नंबर 112 पर सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई। घायल रामानंद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रादौर ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रादौर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सीएचसी से रामानंद की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची।शिकायत के आधार पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे के कारणों और चालक की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।