फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Route diversion to be in place for eight days for the Shrimad Bhagwat Katha.

Ballia News: श्रीमद्भागवत कथा के लिए आठ दिन रहेगा रूट डायवर्जन

Wed, 28 Oct 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Route diversion to be in place for eight days for the Shrimad Bhagwat Katha.
बलिया। बांसडीह रोड क्षेत्र के छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कथावाचिका जया किशोरी के कार्यक्रम में 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों, बसों और चार पहिया वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। वहीं, कथा स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक दो, तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक अनवर अली ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात सुगम बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। आपातकालीन वाहनों, जैसे एंबुलेंस और फायर टेंडर के साथ विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को छूट रहेगी।
विज्ञापन


इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

- बांसडीह: बैरिया, रेवती और सहतवार की ओर से बलिया आने वाले बड़े व भारी वाहनों को बांसडीह कचहरी तिराहे से सुखपुरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- बांसडीह रोड: रेवती और सहतवार की ओर से बलिया आने वाले वाहनों को बांसडीह रोड तिराहे से बांसडीह कोतवाली की ओर भेजा जाएगा।
- कुंवर सिंह चौराहा: बलिया शहर से बांसडीह जाने वाले वाहनों को यहां से सुखपुरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- एनसीसी तिराहा: बलिया शहर से बांसडीह जाने वाले वाहन एनसीसी तिराहे से कुंवर सिंह चौराहा होते हुए सुखपुरा की ओर जाएंगे।
- हनुमानगंज: बलिया शहर और सुखपुरा की ओर से शंकरपुर आने वाले वाहनों को रोका जाएगा और उन्हें बलिया या सुखपुरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-------------
इन स्थानों पर लगेंगे बैरियर

कथा के दौरान नवानगर, प्रशासनिक पार्किंग के पास, वीवीआईपी प्रवेश द्वार, भरटोलिया-हनुमानगंज रोड और हनुमानगंज से शंकरपुर जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाए जाएंगे। इन स्थानों से प्रतिदिन सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed